तेंदूकोना : डीजे बजाने की बात पर युवक के साथ मारपीट - CG Sandesh

तेंदूकोना : डीजे बजाने की बात पर युवक के साथ मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली में डीजे बजाने की बात पर विवाद होने पर मारपीट के मामले में लिलेन्द्रे पटेल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

लिलेन्द्र पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे 18 जनवरी 2026 को शाम करीबन 4 बजे संतोष पटेल के घर के सामने गली में डीजे बजा रहे थे. 

इसी दौरान गांव का विजय शंकर पटेल आकर डीजे बजाने की बात पर विवाद करने लगा. आरोपी ने अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्कार से मारपीट की.

मामले में पुलिस ने आरोपी विजय शंकर पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें