news-details

तमिलनाडु सीएम विजय की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक, राज्य के कानून व्यवस्था की समीक्षा की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की अध्यक्षता में पहली बैठक चेन्नई में आयोजित हुई। जहां उन्होंने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ राज्य की कानून व्यवस्था की समिक्षा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।


इस बीच, विजय ने त्रिची पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। उन्‍होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पेरम्बूर और तिरुची पूर्व दोनों सीटें जीती थीं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य तमिलनाडु की प्रगति और जन-कल्याण है।



अन्य सम्बंधित खबरें