news-details

बहू के पहनावे और घरेलू विवाद को लेकर परेशान, सास-ससुर ने की आत्महत्या

पानीपत में एक बुजुर्ग दंपती ने कथित रूप से घरेलू तनाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से बहू और सास-ससुर के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बहू के रहन-सहन, पहनावे और सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर अक्सर घर में कहासुनी होती थी। सास-ससुर पारंपरिक माहौल के अनुसार रहने की बात कहते थे, जबकि बहू अपने तरीके से जीवन जीना चाहती थी।

परिवार के लोगों का कहना है कि बहू का पालन-पोषण दिल्ली के मॉडर्न माहौल में हुआ था और शादी के बाद गांव के वातावरण में खुद को ढालने को लेकर घर में लगातार तनाव बना रहता था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद बढ़ता गया।


मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कई बार बहू और सास-ससुर के बीच मारपीट की स्थिति भी बनी, जिससे दोनों मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। वहीं बेटे पर भी परिवार को संभालने में असफल रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।



अन्य सम्बंधित खबरें