राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में निकली भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2026 का आयोजन आगामी 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। आयोग द्वारा यह परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
आयोग सचिव ने बताया कि गृह विभाग के अंतर्गत राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग द्वारा 2 जून को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन के कुल 3 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योग्य अभ्यर्थी 11 जून से 10 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।