CG : आज से खुल जाएंगे सभी स्कूल, बांटे जायेंगे यूनिफॉर्म और ... - CG Sandesh

CG : आज से खुल जाएंगे सभी स्कूल, बांटे जायेंगे यूनिफॉर्म और साइकिल

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद कल सोलह जून से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूल खुल जाएंगे। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले शाला प्रवेश उत्सव के लिए स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल पहुंचने वाले नवप्रवेषी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। 

इस मौके पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर सोलह से सत्ताईस जून तक आयोजित होने वाले ‘‘शाला प्रवेश उत्सव‘‘् में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें