CG : भ्रष्टाचार के मामले में अलग-अलग जिलों से 3 गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : भ्रष्टाचार के मामले में अलग-अलग जिलों से 3 गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी की टीम ने कल छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों में दबिश देकर भ्रष्टाचार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने भिलाई नगर निगम से सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर को भ्रष्टाचार के एक मामले में हिरासत में लिया। 

इसके अलावा धमतरी में विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ प्रोग्रेसमेंन को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं, एसीबी ने जशपुर नगर में आर.ई.एस. विभाग के एसडीओ को भी पच्चीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें