छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान : ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के गठन पर चर्चा
समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य के प्रत्येक विकासखंड की एक हजार से अधिक जनसंख्या वाली नई ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के गठन और विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
समिति ने नशापीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए संचालित पंद्रह बिस्तरों वाले एकीकृत पुनर्वास केन्द्रों की क्षमता पंद्रह से बढ़ाकर पचास बिस्तर करने का सुझाव दिया। साथ ही पांच जिलों - मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सुकमा, बेमेतरा और कोरबा में नये नशामुक्ति केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें