छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश; वज्रपात की स्थिति 5 दिन तक र... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश; वज्रपात की स्थिति 5 दिन तक रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी ने बताया कि सोमवार 22 जून को मानसून ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया है और आज की स्थिति में मानसून मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है वहीं आगामी दो से तीन दिन में मानसून के और भी आगे बढ़ने की संभावना है.

इसी के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से लेकर तेज वर्षा और वज्रपात भी हुआ है, वज्रपात की स्थिति प्रदेश में आगामी 5 दिन तक रहने की संभावना है, इसके साथ ही मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान एक से लेकर तीन डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें