रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट - CG Sandesh

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट

रायपुर के तिलक नगर स्थित शासकीय आदर्श उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की छात्रा महिमा राजपूत का चयन स्पेस किड्ज़ इंडिया के प्रतिष्ठित मिशन शक्तिसैट के राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। महिमा तेईस अगस्त से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली आठ दिवसीय शक्तिसैट कार्यशाला में भाग लेंगी। इस मिशन में विभिन्न देशों की एक सौ आठ चयनित छात्राएं भाग लेंगी। 

इस कार्यशाला में छात्राएं मिलकर शक्तिसैट उपग्रह का निर्माण करेंगी। इनमें से एक सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरा चंद्रमा की सतह पर उतरने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। इन सैटेलाइट्स का प्रक्षेपण इसरो द्वारा अक्टूबर में श्रीहरिकोटा से किया जाएगा। महिमा की इस उपलब्धि पर रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें