1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना - CG Sandesh

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना

श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का संदेश

विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण योजना देशभर में एक जुलाई से लागू हो जाएगी।  छत्तीसगढ़ में योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम सभाओं, चौपालों, पोस्टर-बैनर, मुनादी, रथ प्रचार और डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय सामाजिक संगठन भी लोगों को योजना की जानकारी देने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा ग्राम और जनपद पंचायतों के साथ ही जिला स्तर पर प्रशिक्षण, बैठकें और ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके माध्यम से ग्रामीणों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और लाभ की जानकारी दी जा रही है। 

इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के सांकरा और देवरी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प भी लिया। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि एक जुलाई से लागू होने जा रही वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण आजीविका, रोजगार और आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद ने इस योजना के छत्तीसगढ़ के प्रारूप को मंजूरी भी दे दी है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें