CG : बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, व्यावसायिक प... - CG Sandesh

CG : बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी सुरक्षा जांच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच कराने कहा है। 

इसके तहत सभी जिलों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भवन की सुरक्षा, फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, विद्युत व्यवस्था की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ...


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें