CG : भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद - CG Sandesh

CG : भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद

प्रदेश से माओवाद की समस्या खत्म होने के बाद अब सुरक्षा बल के जवान माओवादियों द्वारा छिपाई गई सामग्रियों की बरामदगी में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले में टेकला के जंगलों से इंसास, एसएलआर, थ्री नॉट थ्री रायफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। 

इसके अलावा छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से भी माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई चौबीस लाख रुपये नगद राशि बरामद की गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें