छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना, गाज गिरने से 2 की मौत
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानूसन के प्रदेश के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। वहीं, कल सत्ताईस जून से राज्य में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। इस बीच, बलरामपुर जिले के कंदरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। बारिश से बचने के लिए ये युवक पेड़ के नीचे खड़े थे।
अन्य सम्बंधित खबरें