CG : अगले तीन दिनों के दौरान भारी वर्षा की संभावना - CG Sandesh

CG : अगले तीन दिनों के दौरान भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ सहित गुजरात, मध्यप्रदेश और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें