बसना : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंगपुर में जर्रा रोड पर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंद्रशेखर सिदार पिता सुखीराम सिदार उम्र 32 साल निवासी बस्तीपारा जर्रा को पकड़ा. उसके कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली जरीकन में भरा 10 लीटर अवैध हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें