CG : 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित - CG Sandesh

CG : 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन के बीच मरम्मत कार्य के कारण तीन जुलाई से सत्रह नवंबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। यह मेगा ब्लॉक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अप और डाउन लाइन पर लिया जाएगा। 

इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी। इनमें हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस और बिलासपुर-टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें