CG : आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत
प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों मौत हो गई है। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पतरापारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये दोनों खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर दोनों एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में भी आज आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये पति-पत्नी खदान में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। .