CG : बिजली बिल में मिलेगी छूट, योजना की अवधि बढ़ी
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि तीस सितंबर तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत निम्नदाब घरेलू, बीपीएल और कृषि श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल की मूल राशि और अधिभार में नियमानुसार छूट दी जा रही है।
पावर कंपनी ने पात्र उपभोक्ताओं से तीस सितंबर तक योजना का लाभ लेने की अपील की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि एक महीने बढ़ाने की घोषणा की थी
अन्य सम्बंधित खबरें