CG : खून की हर बूंद बनी जीवनदान, कर्मचारियों एवं किसानों ने ... - CG Sandesh

CG : खून की हर बूंद बनी जीवनदान, कर्मचारियों एवं किसानों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

जांजगीर-चाम्पा खून की हर बूंद बनी जीवनदान सहकारी सप्ताह में,कर्मचारियों एवं किसानों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी जांजगीर चाम्पा में सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर शाखाओं एवं समितियों में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। सहकारी सप्ताह के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अकलतरा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सहकारी समिति मर्यादित अकलतरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि समिति के कर्मचारियों एवं किसानों ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान किया और रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में केंद्रीय सहकारिता बैक कर्मचारी एवं किसानों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का संदेश दिया। इससे पहले सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर शाखाओं एवं समितियों में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अध्यक्ष एवं प्रबंधकों ने रायपुर कृषि मंडपम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी भागीदारी निभाई।

महेंद्र सोनी, खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया की जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निदेशानुसार सहकारीता सप्ताह के अंतिम दिन में आजजिला सहकारी केंद्रीय बैंक अकलतरा शाखा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजन किया गया, इस शिविर में बैंक कर्मचारियों एवं किसानों द्वारा रक्तदान किया इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि सहकारी संस्थाएं केवल किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रक्तदान जैसे मानवीय अभियान से सहकारिता की सेवा भावना को नई पहचान मिली।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें