खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी रफ़्तार - CG Sandesh

खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी रफ़्तार

प्रदेश में इन दिनों खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई है। अब तक बीस लाख चौदह हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग सहित विभिन्न फसलों की बोनी की जा चुकी है, जो लक्ष्य का इकतालीस प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने अड़तालीस लाख उनहत्तर हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है। 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ के लिए प्रदेश में चार लाख पंचानवे हजार क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक तीन लाख बासठ हजार क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया गया है। .


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें