मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 28 जून को  कर... - CG Sandesh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 28 जून को करेंगे छत्तीसगढ़ में जनसंवाद

बसना. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार बने केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों और करोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए 28 जून दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ प्रांत में प्रांतीय स्तर पर जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाखों लोग लाइव जुड़ेंगे। इसके पूर्व में भी महासमुंद जिला में भी कई जिला स्तरीय वर्चुअल रैलीयो का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है जिले में आयोजित हो रही यह अपने आप में पहली बार अनूठी वर्चुअल रैली होगी। जिसमें प्रत्यक्ष रूप से हजार से अधिक लोग जुड़ेंगे तथा मोबाइल के माध्यम से फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम से भी अनेकों लोग इसका सीधा प्रसारण देख व सुन सकेंगे।


प्रदेश में होने वाले जनसंवाद रैली को महासमुंद जिले में आयोजन सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा के सभी पदाधिकारीओ,कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजनताओं को भी अधिक से अधिक इस डिजिटल जनसंवाद रैली में जुड़ने की अपील की है,जनसंवाद रैली सभी सोशल साइड से होगी जिसका लिंक भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा फेसबुक,व्हाट्सएप्प, के माध्यम से शेयर किया गया है साथ ही अधिक से अधिक सम्मिलित होने की आग्रह की गई है। इस वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए व लोगो को जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर लिंक भेजा गया है।

28 जून 2020 को दोपहर 12:30 बजे निचे दिए गए लिंक में जाकर लाइव देख सकते है.  

यूट्यूब में-

http://bit.ly/ShivrajSinghChouhanCGJune28

फेसबुक-

https://www.facebook.com/BJP4CGState

ट्वीटर-

https://twitter.com/BJP4CGState





author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें