राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट अभिभाषण में किया बस्तर का ज... - CG Sandesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट अभिभाषण में किया बस्तर का जिक्र

संसद का बजट सत्र से शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए विकसित भारत जी-राम-जी कानून लागू किया गया है। नए कानून के तहत गांव में125 दिनों की रोजगार गारंटी सुनिश्चित की गई है। यह कानून भ्रष्टाचार और गबन को रोकने में सहायक होगा। 

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से आज सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लगभग पंचानवे करोड़ भारतीयों को मिल रहा है। जबकि, वर्ष दो हजार चौदह की शुरुआत में केवल पच्चीस करोड़ नागरिकों को ही इन योजनाओं का लाभ मिल रहा था। राष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया में भारत का कड़ा रूख पेश किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में दो हजार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। श्रीमती मुर्मू ने माओवाद की समस्या से मुक्त हो रहे बस्तर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश माओवाद से प्रभावित इलाकों में बदलाव देख रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें