बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त कहीं मलबे में महिला के दबने की ... - CG Sandesh

बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त कहीं मलबे में महिला के दबने की खबर, तो कहीं बिजली लाईन जोड़ने के दौरान हुई मौत.

जिले में लागातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है. व्यस्त नदी नाले और बांध ओभर फ्लो हो रहे हैं महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ संदेश के पाठकों ने कई ऐसे फोटो भेजे है जो डरा देने वाले है. और जिले में लगातार हो रही बारिश से अकाल मृत्यु की घटनाएं सामने आ रही है. चाहे वह आकाशिय बिजली के गिरने के वजह से हो या फिर विधुत प्रवाह के संपर्क में आकर. बारिश के मौसम में अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं सामने आती है.

लेकिन इस बार भारी वर्षा के कारण शहर और गांव के कई इलाके डूबे हुए है कई घरों में पानी समा गए हैं तथा कई सड़के एवं पुलिया मार्ग टूट जाने से संपर्क टूट जाने की खबरें है.

1. पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरूपाली में करंट लगने से मौत.

पटेवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिंघरूपाली निवासी राम कुमार पटेल पिता पुरषोत्तम पटेल छत में चढ़ा था. उसके ऊपर में बिजली का तार गया है इसी तार में बिजली चोरी करने हुक लगा रहा था जहाँ लगातार बारिश हो रही थी इसके वजह से उसे करेंट लगा जहां घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई. मामले में पुलिस ने मर्म कायम कर लिया है.


2. मलबे में दब गई थी महिला.

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम भोकलुडीह में भारी बारिश के बाद एक मकान गिर गया. मकान के मलबे में एक महिला के दब जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला, महिला का नाम भगवती बाई पति सीताराम सिदार है.


3. सिरपुर मार्ग में विशालकाय पेड़ धराशायी.

वही सिरपुर मार्ग में छपोराडीह और जलकी के बीच स्थित पाली हाउस के पास एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया है. जिसके कारण आवागमन थम गया है.


4. बाँध के पास हुआ होल, वार्ड वासियों ने डाला मुरूम.

भारी वर्षा के कारण सरायपाली के महलबांध में एक बड़ा होल हो गया था. जिसे अम्बेडकर नगर के विजय कुमार मिर्धा, हेमलाल बारी, रमेश कुमार बारी, दुर्योधन बारी, मोहन मिरी, प्रमोद मिरी, पवन मिर्धा एवम उधल कुमार द्वारा रिपेयरिंग किया गया. वार्ड वासियों ने बताया कि तालाब फूटने वाला ही था कि इससे पहले वार्डवासी लोग अपनी सुझबुझ दिखाकर वहां मुरूम और रेत के बोरे डाल दिए. वार्ड वासियों ने बताया कि इस बांध के बारें में पहले ही जल संसाधन विभाग को सूचित कर दिया गया था लेकिन उनके द्वारा इस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया और ना ही मरम्मत किया गया.  

चिंगरौद महासमुंद


बसना-पदमपुर मार्ग

बसना : पुलिया टूटा 35 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहें हैं ग्रामीण, 20 गांव का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में इन मार्गो के पुल के ऊपर बह रहा है पानी.. देखे विवरण...










भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें