कोरोना वायरस : सरकार के सख्त कदमों से आ रहे बेहतर नतीजे - CG Sandesh

कोरोना वायरस : सरकार के सख्त कदमों से आ रहे बेहतर नतीजे

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ICMR ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के लिए 9 करोड़ 32 लाख 54 हजार 017 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें 1 अक्टूबर को 9 लाख 99 हजार 090 नमूनों की जांच हुई।

कोरोना के खिलाफ सरकार के सख्त कदमों की मदद से बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित लोगों में से अब तक 65 लाख 54 हजार से ज्यादा मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 70 हजार 816 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में रिकवरी रेट बढ़कर 87.78 प्रतिशत हो गया है। वहीं देश में कोविड से मृत्यु दर घटकर 1.52 प्रतिशत रह गई है।

इसके अलावा दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 3 करोड़ 95 लाख के पार हो चुके हैं। पूरे विश्व में 11 लाख 8 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। हांलाकि 2 करोड़ 96 लाख से ज्यादा लोग इलाज के बाद संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की जा रही है।

अमेरिका में अब तक 82 लाख 86 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 53 लाख 89(नवासी) हज़ार से ज्यादा लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कारण 2 लाख 23 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें