पिछले साल की तुलना में इस साल ऑनलाइन सेल बेहतर: पहले दौर की त्योहारी बिक्री चार अरब डॉलर
ई-कॉमर्स कंपनियों (E-commerce Companies) ने अपनी त्योहारी सीजन की सेल
(Festive Season Sale) के दौरान पांच दिन से भी कम समय में 3.1 अरब डॉलर का
सामान बेचा है.
रेडसीर कंसल्टिंग की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. रेडसीर ने अमेजन (Amazon), वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) तथा स्नैपडील (Snapdeal) की पहले दौर की त्योहारी बिक्री चार अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था. यह आंकड़ा रेडसीर के अनुमान का 77 फीसदी है.
रेडसीर ने कहा, ‘15 से 19 अक्टूबर, 2020 के दौरान ऑनलाइन त्योहारी सेल की शुरुआत अच्छी रही है. करीब 4.5 दिन में ई-कॉमर्स कंपनियों ने 3.1 अरब डॉलर या 22,000 करोड़ रुपये के उत्पाद बेचे हैं.’
ई-कॉमर्स कंपनियों (Ecommerce Companies) ने अपनी त्योहारी सीजन की सेल (Festive Season Sale) के दौरान पांच दिन से भी कम समय में 3.1 अरब डॉलर का सामान बेचा है
ऑनलाइन सेल बेहतर रही इस साल
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल ऑनलाइन सेल के
पहले कुछ दिन अधिक बेहतर रहे हैं. रेडसीर ने कहा कि ऑनलाइन बिक्री मजबूत
रहने के कई कारण हैं. एक तो ऑनलाइन सामान सस्ता मिल रहा है और मोबाइल फोन
खंड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसके अलावा दूसरी श्रेणी के शहरों से
मांग अच्छी रही है. त्योहारी सेल लॉकडाउन के बाद ब्रांड/विक्रेताओं के लिए
अपनी स्थिति सुधारने का अवसर है.
फ्लिपकार्ट की वार्षिक द बिलियन डेज सेल 16 अक्टूबर को शुरू हुई है. यह 21
अक्टूबर को समाप्त हो रही है. Myntra के ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ का आयोजन 16
से 22 अक्टूबर तक किया गया है. अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल 17
अक्टूबर को शुरू हुई है और यह एक माह तक चलेगी.
इससे पहले अमेजन इंडिया ने कहा था कि उसके प्लेटफॉर्म पर सेल के पहले 48 घंटों के दौरान 1.1 लाख विक्रेताओं को ऑर्डर मिले हैं. हालांकि, किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी ने सेल के दौरान उन्हें मिले ऑर्डर के आंकड़े नहीं बताए हैं.
त्योहारी सेल के दौरान ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन के देशभर में 1.5 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री करने का अनुमान है। बाजार के आंकड़े जुटाने वाली कंपनी टेकआर्क ने बुधवार को अपनी एक रपट में यह बात कही. रिपोर्ट के मुताबिक यह अक्टूबर-दिसंबर में होने वाली अनुमानित बिक्री के 36 फीसदी से अधिक है.
उल्लेखनीय है कि फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना त्योहारी सेल 16 से 21
अक्टूबर तक आयोजित की. जबकि अमेजन की सेल 17 अक्टूबर से लगभग एक महीने तक
चलने वाली है.