एक-तरफा प्यार या छोटा अभिमान : हाथ-पैर बांधकर मुंह और नाक में भर दिया फेवीक्विक, पढ़े पूरा मामला
प्यार मुहब्बत आज ऐसे चीज है जो शराब और जमीं जाती विवाद और हत्या के मामले में पीछे नहीं है,अर्थात लोगो में प्यार मोहब्बत के नाम से भी कई अपराध हुए है, और यह कोई नयी बात नहीं है इतिहास इसका जीता जगता सबूत है,प्रेम में कई बड़े बड़े राजा रानियों ने भी आक्रामक कदम उठाये थे, और आज की युवा पीढ़ी उन सभी को अपने कृत्य से चुनौती दे रही है.लोगो की प्रेम को लेकर मानसिकता इतनी घृण हो चुकी है की असल प्रेम कही दब चुकी है आज हर रिश्ता कलंकित नजर आता है,ऐसे में लोगो की प्यार को लेकर बहते भावनाओ को एक अपराध में बदलते देर नहीं लगती. ना सुनना एक व्यक्ति के मन को इतना ठेस पंहुचा जाता है कि संयम से परे व्यक्ति खुद को कैसे अपराध में छोड़ देता है पता ही नहीं चलता, इसके साथ अगर बात करे एक संयम मानसिकता की तो वो लगभग ख़त्म ही है,
एक स्वतंत्र दुनिया वही है जहां दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्र को कोई ठेस न पहुंचे
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर एक युवक के मुंह और नाक में फेवीक्विक भरकर उसे जान से मारने का आरोप है। चारों ने युवक पर चाकुओं से भी हमला किया और फिर बाद में उसकी बॉडी को डैम में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक-तरफा प्यार का है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया, ''मुरैना जिले के एक गांव में 19 वर्षीय आरोपी मोनू कुशवाहा और उसके 16 वर्षीय भाई ने गिर्राज कुशवाहा (22) की हत्या कर दी, जोकि जिले के सुमौली गांव के रहने वाला था। वहीं, दो अन्य- ब्रह्मजीत कुशवाहा (21) और दिलीप कुशवाहा (22) ने भी अपराध में उनकी मदद की। पुलिस ने 12 दिसंबर को जौरा के पगारा बांध के पास गिर्राज का शव बरामद किया था।'' पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी की कजिन के साथ गिर्राज एक-तरफा प्यार करता था। परिवार ने पास के गांव में रहने वाले ब्रह्मजीत कुशवाहा के साथ युवती की शादी तय कर दी थी, लेकिन गिर्राज ने ब्रह्मजीत को धमकी दी और युवती से शादी नहीं करने के लिए कहा। इसके बाद, आरोपी ने गिर्राज की हत्या करने की योजना बना ली।
पुलिस अधीक्षक सुजानिया ने कहा, ''ब्रह्मजीत, दिलीप और एक 16 वर्षीय लड़के ने गिर्राज को बुलाया और फिर उसे 9 दिसंबर को एक घर में ले गए। उन्होंने उसके साथ मार-पीट की और फिर उसका हाथ-पैर बांधकर मुंह और नाक में फेवीक्विक भर दिया। जब वह बेहोश होकर गिर पड़ा तो उस पर चाकुओं से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन लोगों ने गिर्राज की बॉडी को नजदीक के एक डैम में फेंक दी।''
पूरे मामले की जांच करने वाली पुलिस को दो बाइक मिली हैं। इसके साथ ही, एक चाकू और फेवीक्विक की दो खाली ट्यूब भी बरामद कर ली गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।