पुलिस नित्यानंद को भारत में ढूंढ रही है और नित्यानंद ने अपना... - CG Sandesh

पुलिस नित्यानंद को भारत में ढूंढ रही है और नित्यानंद ने अपना देश ही खरीद लिया है, कैलाशा नाम के उनके देश में जाने के लिए वीजा भी

पुलिस नित्यानंद को भारत में ढूंढ रही है और नित्यानंद ने अपना देश ही खरीद लिया है. लैटिन अमेरिकी देश इक्वाडोर के करीब इस राष्ट्र की भाषाओं को लेकर कहा गया है कि संस्कृत, इंग्लिश, तमिल यहां की भाषाएं होंगी. भारत में न ठग बाबा की कमी है ना ठग बाबाओं की भक्तों में.

रेप केस के आरोपी नित्यानंद (Nithyananda) ने खुद का राष्ट्र बनाने के बाद अपना 'रिजर्व बैंक' बनाने का दावा पहले ही कर चुका है. अब भगोड़े नित्यानंद की वेबसाइट के मुताबिक, कैलासा नाम के इस देश के लिए वीजा भी होगा. इसे लेकर नित्यानंद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कैलासा के बारे में बता रहा है कि इस देश के लिए उसकी खुद की चार्टर्ड फ्लाइट होगी. यही नहीं कैलासा का अपना संविधान और कानून भी होगा.  अब यह अपने भक्तों से कैलासा आने के लिए वीजा अप्लाइ करने की गुहार लगा रहा है।

यौन शोषण का आरोप झेल रहे नित्यानंद ने दावा किया है कि उसने देश से 16000 किलोमीटर दूर अपना देश बना लिया है. लैटिन अमेरिकी देश इक्वाडोर के करीब इस राष्ट्र की भाषाओं को लेकर कहा गया है कि संस्कृत, इंग्लिश, तमिल यहां की भाषाएं होंगी.

ए राजशेखरन उर्फ स्वामी नित्यानंद जी महाराज ने अपने लिए एक नई दुनिया बना ली है. कैलासा के बारे में वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र होगा. जहां का अपना प्रधानमंत्री, कैबिनेट, कानून, संविधान और सेना भी होगी.  इसे लेकर ढोंगी बाबा नित्यानंद का कहना है कि उसने अलग देश प्रताड़ित हिंदुओं को शरण देने के लिए बनाया है.

वेबसाइट पर कहा गया है कि कोई भी हिंदू यहां की नागरिकता ले सकता है. हिंदू धर्म के लोगों चाहे वो किसी भी जाति के हों एक सुरक्षित जगह चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं. इक्वाडोर के नजदीक नित्यानंद ने टापू खरीदकर इसे कैलासा राष्ट्र बनाने के साथ ही अपनी वेबसाइट पर बताया है कि यहां का राष्ट्रीय पशु नंदी बैल होगा, राष्ट्रीय पेड़ बरगद होगा और राष्ट्रीय फूल कमल. नित्यानंद ने इस वीडियो में बताया कि कैलाशा आने वाले व्यक्ति को सिर्फ तीन दिन तक ही रुकने दिया जाएगा। नित्यानंद ने कैलासा आने का रूट मैप भी दिया है। नित्यानंद ने अपने भक्तों को फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया आने को कहा है।

इसके बाद कैलासा तक के लिए चार्टर्ड विमान सेवा होगी। नित्यानंद ने पिछले साल ही खुद का कैलासा साम्राज्य बसाने का दावा किया था। तब से अब तक उसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इसमें उसने कैलासा से जुड़ी कई जानकारियां बताई है। यह भी दावा किया है कि कैलासा में अलग करंसी, रिजर्व बैंक और अन्य सभी सुविधाएं भी हैं।


उसकी वेबसाइट के मुताबिक नित्यानंद ने कैलासा में कैबिनेट का भी गठन कर लिया है, जिसके तहत स्वावस्थ्य, शिक्षा, तकनीक, हाउसिंग जैसे विभाग आते हैं। हालांकि नागरिकता के कॉलम में आध्यात्मिक नागरिकता की बात की गई है। साफ है कि नित्यानंद के कथित देश में बसने जैसी कोई सुविधा नहीं है। नित्यानंद ने अपने इस कथित देश का एक झंडा भी जारी किया था, जो त्रिकोण आकार का है। इसमें उसकी खुद की भी तस्वीर है और उसने खुद को परमशिव करार दिया है। इस झंडे को उसने ऋषभध्वज नाम दिया है, जिस पर नंदी की तस्वीर भी बनी हुई है।

वो अपराधी जिसे जेल में होना चाहिए वह खुद को भगवान शिव का अवतार बताता है. भगोड़े नित्यानंद ने देश से भागकर अब विदेश में अपना जाल फैलाने की योजना बना ली है. नित्यानंद पर रेप और किडनैपिंग के गंभीर आरोप हैं. वह दो बार जेल भी जा चुका है. कैलासा को अपना देश बताने वाले नित्यानंद ने कहा है कि इसका अपना खुद का झंडा भी होगा जिस पर नित्यानंद की तस्वीर है.



अन्य सम्बंधित खबरें