news-details

हावी अंधविश्वास,, दो बेटियों की क़त्ल में माता पिता की गिरफ्तारी

कुछ दिनों पहले आँध्रप्रदेश में हुई दो लड़कीओ के कत्ल का मामला जो सामने आया है वह इस बात को निर्धारित करता है की,शिक्षा आधुनिक हो भी तो मानव की विकृत सोच को नहीं हटा सकती,बड़े स्कूलों में दाखिला या उच्च स्तरीय की शिक्षा से जरुरी नहीं की मानव का हित हो,,माता पिता जहाँ काफी पढ़े लिखे थे वही उनकी इस अंधविश्वास से भरी हुई हरकत से लोगो में धर्म और विश्वास को लेकर कई बातें कही जा रही है,धर्म के साथ शिक्षा की भी आलोचना सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अंधविश्वास का है। पुलिस ने दोनों का कोविड-19 टेस्ट मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल में कराने की कोशिश की लेकिन पद्मजा ने इससे इनकार कर दिया और खुद के भगवान शिव होने का दावा कर रही है। तब पुलिस ने उसका टेस्ट अपनी गाड़ी में ही कराया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

दो बेटियों में एक 27 वर्षीय अलेख्या ( Alekhya) भोपाल में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी वहीं उनकी छोटी बहन 22 वर्षीय सई दिव्या (Sai Divya) BBA की पढ़ाई के साथ म्यूजिक सीख रही थी। मामले का विवरण देते हुए DSP ने बताया कि पुरुषोत्तम और पद्मजा काफी अंधविश्वासी हैं और रहस्यमयी रिवाजों को अंजाम दे रहे थे। DSP ने आगे बताया कि उन्हें साइकोलॉजिकल दिक्कतें भी हैं। रविवार रात इन दोनों ने अपनी छोटी बेटी सई दिव्या को त्रिशूल से मार डाला। इसके बाद बड़ी बेटी अलेख्या के मुंह पर तांबे का बर्तन रख दिया और उसपर डंबल से चोट की जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुरुषोत्तम ने खुद अपने एक कुलीग को बुलाकर पूरी घटना बताई जिसके बाद पुलिस को इस मामले की खबर मिली।


अपनी ही बेटी की हत्या करने वाले माता-पिता को मदनपल्ले पुलिस  ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माता-पिता पर हत्या का मामला  दर्ज किया है।  

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रविमनोहर अचारी ने मंगलवार को पुलिस से बताया, 'हमने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और पिता पुरुषोत्तम नायडू  और पद्मजा  को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा।' एन पुरुषोत्तम नायडू मदनपल्ले के गवर्नमेंट वूमन डिग्री कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल हैं और उनकी पत्नी पद्मजा प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल कॉरेसपॉंडेंट हैं। दोनों ने मिलकर कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को मार डाला।





अन्य सम्बंधित खबरें