बेटे ना होने के कारण हो रही थी प्रताड़ित...अपनी ही चार मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट...फिर की आत्महत्या की कोशिश...आधुनिक युग में बरकरार है बेटे का मोह
हरियाणा में अगर पुरुष और महिला की गिनती हो तोह पूरा देश जानता है की महिलाओ का हाल सबसे ज्यादा कहा दर्दनिया है एक तरफ जहाँ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे से सरकार व अन्य बालिका बचाओ संगठन चीख रही है वहीं ऐसे भी मामले है जिससे यह कह पाना मुश्किल हो रहा है कि आधुनिक युग शायद यह है ही नहीं, वजह, समाज में होने वाले कई कुरीति कुप्रथा अब भी शान से जन्म लेते है और पल रहे है,हरियाणा से ऐसे और भी मामले सामने आये है जहां कई पुरुषों को विवाह के लिए महिलाए नहीं मिली, जिसका कारण यह भ्रूण हत्या है,और यह आगे चल कर बन गयी एक और समस्या का जड़,उत्तरप्रदेश हरियाँ के आसपास के कई इलाको में दूसरे राज्यों से लड़कियां जबरन खरीदी व बेची जाती है,कुछ परिवार बहू के लिए व कुछ महिलाओ के साथ इससे भी बुरा होता है.
मामला है हरियाणा का जहां..
करीब ढाई माह पहले नूंह के गांव पिपरौली में एक मां द्वारा अपनी ही 4 मासूम
नाबालिग बेटियों की हत्या (Murder) कर खुद का गला काटने के मामले का
खुलासा कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी मां फरमीना को गिरफ्तार किया है.
नूंह डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि गांव पिपरौल में खुर्शीद ने शिकायत
दर्ज कराई कि उसकी पत्नी फरमीना ने उसकी 4 नाबालिग लड़कियों की सोते हुए
चाकू से गला काटकर हत्या कर दी.
पति की शिकायत पर थाना प्रभारी संतोष कुामर ने मौके पर पहुंचकर जांच
पड़ताल की और अनुसंधान के सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग 2
टीम गठित करके मुकदमा की गहनता से जांच आरम्भ की तथा वारदात में प्रयोग
किया गया चाकू और अन्य सामान को पुलिस द्वारा पहले ही बरामद किया जा चुका
है. डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि हत्या का खुलासा करते हुए हत्या में
लिप्त फरमीना पत्नी खुर्शीद (मृतक चारों लड़कियों की मां) को नल्हड हस्पताल
से डिस्चार्ज होने के बाद मुकदमा में गिरफ्तार किया गया है.
4 बेटियों की हत्या की आरोपित मां इलाज के लिए शहिद हसन खां मेवाती मेडिकल
कॉलेज नूंह के आईसीयू में भर्ती थी. आईसीयू में भर्ती व गंभीर अवस्था के
कारण पुलिस महिला के बयान नहीं ले सकी.
लड़का न होने के कारण प्रताड़ित होकर अपनी सगी चार बेटियों की सब्जी काटने
वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर थी, जिसके बाद महिला ने खुद का भी गला
काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इसको ईलाज के लिए नूंह के शहीद हसन
खां मेवाती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया. वहीं, पुलिस ने
प्राथमिक जांच में पति की शिकायत पर घायल महिला के खिलाफ हत्या सहित
विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था.
कातिल शायद थाने में एक हो पर इसके पीछे के जो हत्यारे है जो मानसिक विचार है लोगो की,, उसे कभी लोग नज़र अंदाज़ करते है