पीएम मोदी ने कहा-कोरोना से लड़ने का एक ही हथियार है, जानिए क... - CG Sandesh

पीएम मोदी ने कहा-कोरोना से लड़ने का एक ही हथियार है, जानिए क्या

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन पर पड़ोसी देशों की कार्यशाला को संबोधित किया. इस कार्यशाला में कुल 10 पड़ोसी देश शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना संकट के मसले पर एकजुटता की अपील की और कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास एक ही हथियार कारगर है जो है-हमारी एकजुटता.

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में देशों के बीच सहयोग की भावना मूल्यवान है. यदि 21 वीं सदी एशिया की है तो यह दक्षिण एशिया और हिंद महासागर के देशों की एकजुटता के बिना संभव नहीं हो सकती है.

पीएम मोदी ने 3,231 करोड़ की ‘महाबाहु ब्रह्मपुत्र’ प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर असम में 3,231 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘महाबाहु ब्रह्मपुत्र’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया. इस योजना का लक्ष्य देश से असम की कनेक्टिविटी को आसान करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये मजौली पुल निर्माण का पहला पत्थर रखकर भूमि-पूजन संपन्न किया. ये परियोजना मजौली को जोरहाट से जोड़ने का काम करेगी.

इस पुल की कुल लंबाई 19 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि यह पुल 2 लेन वाली होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया है. उन्होने कहा कि inland water transport का निर्माण जोजीघोपा में किया जाएगा, जिसमें नेमाटी, बिश्वनाथ घाट और पांडु पर पर्यटक जेटी के निर्माण का कार्य भी शामिल है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें