बसना: एम. ए. - पोलिटिकल साइंस में अल्कारानी ने छत्तीसगढ़ में ... - CG Sandesh

बसना: एम. ए. - पोलिटिकल साइंस में अल्कारानी ने छत्तीसगढ़ में किया टॉप

गदाभाठा के पूर्व सरपंच सुरेश प्रधान की बेटी अल्कारानी प्रधान ने एम. ए. पोलिटिकल साइंस में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार, गाँव और महाविद्यालय का नाम रौशन किया है. अल्कारानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छोटे से गाँव से पूरी की उसके पश्चात हाई स्कूल की पढाई शास. कन्याविद्यालय बसना तथा हायर सेकंड्री की पढाई गणित संकाय में शिशुमंदिर बसना से पूर्ण की.

शुरू से मेधावी रही अल्कारानी ने शासकीय राधाबाई नवीन महाविद्यालय में अध्ययन कर एम. ए. के चतुर्थ सेमेस्टर में 1700 अंक में से 1280 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया हैं.अल्कारानी ने बताया की वह अभी लोक सेवा आयोग की तयारी कर रही हैं. वह IAS बनकर जनता की सेवा करना चाहती है. उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें उनके महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं सहपाठियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें