डाक विभाग की वेबसाइट की समस्या के चलते आवेदन करने में हो रही है समस्या
बेरोज़गारी की समस्या से परेशान युवाओ में भारत सरकार की पोस्ट विभाग द्वारा निकली गई भर्ती से युवाओ में काफी उत्साह था लेकिन पोस्ट विभाग की वेबसाइट में आवेदन प्रारंभ होने के दूसरे दिन से ही आवेदन करने में समस्या आ रही है जिससे इच्छुक युवक-युवतिया आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. तीन दिन बित जाने के बावजूद विभाग द्वारा वेबसाइट की समस्या को सुधारा नहीं गया है.
डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ सर्कल में ब्रांच पोस्टर मास्टर, सहायक पोस्ट मास्टर तथा ग्रामीण डाक सेवक की 1137 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 मार्च से प्रारंभ हो गई है और 07 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.
बेरोज़गारी के इस दौर में पोस्ट विभाग ने छत्तीसगढ़ सर्कल में भर्ती निकाली इससे युवा काफी खुश थे परन्तु जब ऑनलाइन आवेदन करने पहुँच रहे है तो पोस्ट विभाग की वेबसाइट में आ रही दिक्कत युवाओ को दुखी कर रहा है. ऑनलाइन आवेदन करने के तीन स्टेज हैं पहला कैंडिडेट का रजिस्ट्रेशन दुसरा शुल्क भुगतान और तीसरा आवेदन फॉर्म भरना. शुल्क का भुगतान तो हो रहा है किन्तु उसके पश्चात आवेदन करने के लिए तीसरे स्टेज में जा रहे हैं तो OTP डालने के बाद आवेदन फॉर्म खुल ही नहीं रहा है फिर में होम पेज खुल जाता है . ऐसे में काफी समय बाद युवाओ में