वर्ष 2020-21 में 1.55 लाख कंपनियां हुईं पंजीकृत
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 1.55 लाख
कंपनियों का पंजीकरण किया जो वित्त वर्ष 2019-20 में 1.22 लाख कंपनियों का
पंजीकरण की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है। सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी)
की 42,186 कंपनियां बनी जो पिछले वर्ष के 36,176 एलएलपी की तुलना में 17
प्रतिशत अधिक है।
कंपनी मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि
कारोबारी सुगमता के लिए सरकार के अभियान के हिस्से के रूप में कॉरपोरेट
कार्य मंत्रालय ने अनेक कदम उठाए हैं जिससे भारत में व्यवसाय प्रारंभ करने
के लिए प्रक्रियाओं में सरलता आई है तथा समय और लागत में कमी आई है।
केन्द्रीय पंजीकरण केन्द्र (सीआरसी) ने लॉकडाउन के दौरान भी अपना कामकाज
जारी रखा ताकि हितधारकों को कंपनियों तथा एलएलपी के निगमीकरण में मदद मिल
सके।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें