सीजी व्यापम ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियों का किया निर्धारण
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री बी.एड., प्री डी.एल.एड एवं प्री बी.ए.बी.एड./ प्री बी.एस.सी.बी.एड. की प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है. व्यापम द्वारा निर्धारित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि निम्नानुसार है –
प्री.बी.एड. (B.ED)
· ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 20 मई 2021
· ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 13 जून 2021
· आवेदन पत्र में त्रुटी सुधार की तिथि – 14 जून से 18 जून 2021 तक
· परीक्षा तिथि – 11 जुलाई 2021
प्री.डी.एल.एड. (D.EL.ED)
· ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 20 मई 2021
· ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 13 जून 2021
· आवेदन पत्र में त्रुटी सुधार की तिथि – 14 जून से 18 जून 2021 तक
· परीक्षा तिथि – 11 जुलाई 2021
प्री.बी.ए.बी.एड./ प्री.बी.एस.सी.बी.एड. (B.A.B.ED/B.SC.B.ED.)
· ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 27 मई 2021
· ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 20 जून 2021
· आवेदन पत्र में त्रुटी सुधार की तिथि – 21 जून से 25 जून 2021 तक
· परीक्षा तिथि – 25 जुलाई 2021
प्री.बी.एड. (B.ED) परीक्षा 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, प्री.डी.एल.एड. (D.EL.ED) की परीक्षा उसी दिन दोपहर 02 बजे से 04:15 बजे तक आयोजित की जाएगी तथा प्री.बी.ए.बी.एड./ प्री.बी.एस.सी.बी.एड. (B.A.B.ED/B.SC.B.ED.) की परीक्षा 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.