जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेद... - CG Sandesh

जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा

जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने रविवार को कहा कि उनके छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित इस्पात कारखाने से तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा टेंकर रविवार को गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल पहुंच गया। जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘जेएसपीएल कंपनी के रायगढ़ से भेजा गया लिक्विड मेडिकल आक्सीजन टेंकर, गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल पहुंच गया है।’’

लगातार किये गये ट्वीट में जिंदल ने कहा है कि जेएसपीएल के आक्सीजन कारखाने में टेंकरों को तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह होने से पहले ही 16 टन तरल चिकित्सा आक्सीजन लेकर एक टेंकर जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से दिल्ली के बतरा अस्पताल पहुंच गया।
जिंदल ने इससे पहले शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि उनके रायगढ़ स्थित कारखाने से तरल चिकित्सा आक्सीजन लेकर टेंकर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल, बत्रा अस्पताल, मेदांता अस्पताल और आर्टेमिस हास्पिटल पहुंचेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें