रेसलर सुशील के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी - CG Sandesh

रेसलर सुशील के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। सुशील चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में हुए हत्याकांड के बाद से ही फरार है। उत्तर पश्चिम अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने आईएएनएस से कहा, " सुशील के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।"

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हुई झड़प के दौरान 23 साल के सागर राणा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और उस घटना के बाद से सुशील फरार है।

अधिकारी ने कहा कि झड़प के दौरान कुछ पहलवान घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें से एक की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने कहा कि सुशील सहित कई व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सुशील की भूमिका की जांच कर रही है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें