भारत कोरोना के खिलाफ हिम्मत नहीं हारेगा , लड़ेंगे और जीतेंगे... - CG Sandesh

भारत कोरोना के खिलाफ हिम्मत नहीं हारेगा , लड़ेंगे और जीतेंगे : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से हो रहे नुकसान पर अफसोस जारी करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत इसके खिलाफ हिम्मत नहीं हारेगा तथा लड़ेगा और जीतेगा ।मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किसानों को आठवीं किश्त जारी करने के बाद अपने संबोधन में कहा , “ एक सौ साल बाद भीषण महामारी आई है जो हमारी परीक्षा ले रही है । यह अदृश्य दुश्मन और भूरूपिया भी है । बहुत से लोगों ने अपने करीबियों को खोया है । पिछले कुछ समय से लोग कष्ट सह रहे हैं ।”उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी और वैज्ञानिक कोविड चुनौती का मुकाबला कर रहे हैं । संसाधनों के गतिरोध को दूर किया जा रहा है । सेना के सभी अंग पूरी शक्ति से जुटे हैं तथा कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं ।ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिया दूर दराज के क्षेत्रों से ऑक्सीजन रेल चलाई जा रही है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें