पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के 3 मंत्रियों और 1 महापौर को सी... - CG Sandesh

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के 3 मंत्रियों और 1 महापौर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के 3 मंत्रियों और 1 महापौर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया । यह गिरफ्तारी नारदा स्टिंग आपरेशन मामले में हुई है । गिरफ्तार मंत्रियों में फरहद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा एवं सोहन चटर्जी शामिल है । इन मंत्रियों पर 16 अप्रैल 2016 में दाखिल केस के तहत कारवाही की गई। इन मंत्रियों की गिफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की इस दौरान मौके पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों पर पथराव किया जिसमें जवानों हल्की चोटें आई । गौरतलब है कि मामले के लेकर ममता बैनर्जी ने मुझे पहले गिरफ्तार करो कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई के दफ्तर पहुंच गई। बंगाल में शपथ ग्रहण के पहले नारदा केस में राज्यपाल के सीबीआई को अनुमति दे दी थी। अनुमति के बाद सीबीआई ने इन सभी से पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर बुलाया और उनको गिरफ्तार कर लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें