दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया - CG Sandesh

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों की राय के अनुसार लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन अगले सोमवार (31 मई) सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और इसमें पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। वैक्सीन की बहुत कमी आ रही है लेकिन उन्हें विश्वास है कि इसे भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोगों से पूछा गया तो लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए इसलिए सरकार ने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया। अगर कोराना मामलों के घटने का सिलसिला इसी तरह चलता रहा तो 31 मई के बाद से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अगर वैक्सीन सबको लग जाये तो कोरोना की तीसरी लहर से बच जाएंगे। दिल्ली के लोगों के लिए वैक्सीन पर जितना खर्च करने की जरूरत है उसके लिए सरकार तैयार है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के अनुशासन और मेहनत की वजह से एक महीने तक लॉकडाउन के बाद कोरोना पर काबू होता नजर आ रहे हैं। अप्रैल में एक समय ऐसा आया जब संक्रमण दर 36 फीसदी तक हो गया था। अब संक्रमण दर ढ़ाई फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटे में 1600 मामले आये हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें