12वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी...कैसे करे आवेदन - CG Sandesh

12वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी...कैसे करे आवेदन

12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए पुलिस में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में समूह ग के तहत सिपाही के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी एचएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पुरूष सिपाही के 520 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन कर करें। नियमानुसार किया गया आवेदन की मान्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल मेजरेंट टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और नॉलेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह है महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 14 जून 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 29 जून 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 5 जुलाई 2021
अधिकारिक वेबसाइट – hssc.gov.in

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें