मन्दिर ट्रस्ट और भाजपा का विरोध करने को आप और कांग्रेस ने दि... - CG Sandesh

मन्दिर ट्रस्ट और भाजपा का विरोध करने को आप और कांग्रेस ने दिया सौ करोड़ का ऑफरः परमहंस आचार्य

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विस्तार के लिए खरीदी गई जमीन पर विवाद को तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इसे राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया। गुरुवार को बाकायदा एक पत्र भी जारी कर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उन्हें ट्रस्ट व बीजेपी का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया।

परमहंस ने कहा कि गुरुवार सुबह सात बजे दो व्यक्ति पहुंचे और मुझे ट्रस्ट और भाजपा का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया। जब मैं नहीं माना तो आप और कांग्रेस की जीत पर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तक का प्रलोभन दिया। लेकिन मैंने कहा कि मैं एक संत हूं। मेरे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इसके बाद वह दोनों चले गये। महंत ने कहा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को इन लोगों ने खरीद लिया है। जिसके बाद उनके अनुयायी ट्रस्ट और बीजेपी के विरोध में भी जुट गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें