बसना: मकान के पीछे बाडी में शराब का निर्माण कर रही महिला पर पुलिस ने की कार्यवाई
चौकी भंवरपुर पुलिस 17 जुलाई को ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम अपराध पतासाजी पर सनबहाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम सलखंड में एक महिला अपने मकान के पीछे बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर रही है.
पुलिस ने मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर रेड की कार्यवाही किया। जो एक महिला मकान के पीछे बाडी में शराब का निर्माण कर रही थी जिसे पूछताछ किया गया जो अपना नाम फिरत बाई बंजारे पति दिनेश बंजारे उम्र 40 साल साकिन सलखंड चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का बतायी.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीब 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 600/रूपये जप्त कर सील बंद किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाऐ जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अन्य सम्बंधित खबरें