राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का हुआ शुभारंभ - CG Sandesh

राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का हुआ शुभारंभ

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने 13 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। खेल विभाग के सचिव रवि मित्तल और युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव ऊषा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

केंद्रीय मंत्री ने जहां दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्टेडियम में फ्रीडम रन में हिस्सा लिया, वहीं पोर्ट ब्लेयर में सेल्युलर जेल, लाहौल स्पीति में काजा चौकी, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और पंजाब में अटारी बॉर्डर सहित कई अन्य प्रसिद्ध स्थलों सहित देश भर में 75 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने, फिट इंडिया फ्रीडम रन में हिस्सा लेकर न्यू इंडिया को फिट इंडिया बनाने के लिए फिटनेस की शपथ दिलाई। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयोजित किए जा रहे फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के शुभारंभ पर खेल मंत्री ने प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति मंत्रालय ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता का उत्सव मनाते हुए एक मार्शल नृत्य प्रदर्शन के आयोजन के माध्यम से की और इसके बाद मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के सदस्यों व देश भर के नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की और न केवल देश की रक्षा करने के लिए बल्कि युवाओं को उनके जीवन के नियमित हिस्से के रूप में फिटनेस को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए भी उनकी सराहना की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें