news-details

देश में बढ़ रहीं रेप की घटनाओं पर भड़कीं कई एक्ट्रेसेस,बोलीं-महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण...क्या ये ज्यादा मांग

देशभर के कई राज्यों से आए दिन महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ बलात्कार की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई की एक 32 साल की महिला के साथ रेप और उसके प्राइवेट पार्ट में रोड डालने की खबर सामने आईं। इस खबर ने हर किसी कोई दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी थी। अब वह महिला जिंदगी से जंग हार गईं। इस मामले में 45 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने आरोप को मान भी लिया है। इस खबर के अलावा कई और राज्यों से भी ऐसी ही खबरें सामने आईं जिन पर अब बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस का गुस्सा फूटा है।तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, कल्कि केकलां और अनुष्का शर्मा ने इन खबरों पर रिएक्शन दिए। तापसी पन्नू ने नाराजगी जताते हुए लिखा- 'आज कोई खबर...रोज की खबर...यही होता रहता है।' वहीं एक और खबर पर तापसी ने लिखा- 'क्योंकि उसने ज्यादा लड़ाई की थी। अपनी जिंदगी बचाने के लिए उसे ये इनाम मिला।' अनुष्का शर्मा ने लिखा-'बहुत हो गया!! लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण दें! क्या यह बहुत ज्यादा मांग है।'

आलिया भट्ट लिखती हैं- 'ये सब क्या हो रहा है। यह बहुत ही गुस्सा दिलाने वाला है।' करीना कपूर खान ने भी फाए के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इस टूटे दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

भूमि पेडनेकर

उसने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा और लिखा-'आज अपने सपनों को जी रही एक महिला के रूप में, आकांक्षाओं से भरे जीवन के साथ, मुझे पेट में दर्द होता है कि महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार हमारे समाज का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर दिन हम कई आत्मा को कुचलने वाली घटनाओं के साथ हम जागते हैं। अपराध अधिक जघन्य हो रहे हैं और संख्या बढ़ रही है। हमें बदलाव चाहिए। अब बहुत हो गया है।'

कल्कि कोचलिन ने फाए की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-'क्या इस तरह के अपराधों के आरोपी को हेडलाइन बनाने का कोई तरीका है? वे कितने साल के हैं? वे करते क्या हैं? क्या उनके पास पिछले अपराधों का रिकॉर्ड है? ये वो लोग हैं जो हमारे बीच रहते हैं, हमें उन्हें सामने लाने की जरूरत है।'




अन्य सम्बंधित खबरें