सरायपाली: एसडीएम नम्रता जैन के निर्देशन में हेलमेट और सीटबेल... - CG Sandesh

सरायपाली: एसडीएम नम्रता जैन के निर्देशन में हेलमेट और सीटबेल्ट पहने चालकों का चॉकलेट व पेन देकर किया गया सम्मानित

हेलमेट जागरूकता अभियान सरायपाली: विकासखंड सरायपाली के एसडीएम नम्रता जैन के निर्देशन में सरायपाली के अग्रसेन चौक पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम के द्वारा हेलमेट पहने हुए दुपहिया वाहन चालक एवं सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों को चॉकलेट व पेन देकर सम्मानित किया गया एवम् अपने रिश्तेदारों दोस्तों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

एसडीएम मैडम द्वारा बिना हेलमेट लगाये वाहन चालक को कहा गया कि दुर्घटना से रखनी है दूरी तो हेलमेट लगाना है सबसे जरूरी बताकर हेलमेट लगाने हेतु प्रेरित किया गया स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसडीएम मैडम द्वारा बताया गया कि यह अभियान प्रत्येक मंगलवार को सरायपाली के विभिन्न चौक चौराहों पर रेगुलर चलाया जाएगा। इस अभियान में विकास खंड स्तरीय अधिकारी तहसीलदार युवराज कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्निग्धा तिवारी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी  जी आर नारंग, कृषि विकास अधिकारी एन के भोई इत्यादि उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें