news-details

32 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज, यूनीटेक के प्रोमोटर्स के साथ सांठगांठ में थे शामिल

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल संख्या सात के 32 अधिकारियों के यूनीटेक के जेल में बंद पूर्व प्रोमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा के साथ सांठगांठ में शामिल पाए जाने के बाद मंगलवार को एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और जांच शुरू की गयी है।

बिस्वाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान तिहाड़ जेल संख्या सात के 32 अधिकारियों की इस मामले में अजय चंद्रा और संजय चंद्रा के साथ मिलीभगत पायी गयी। महानिदेशक (तिहाड़ जेल) और गृह मंत्रालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे गए हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें