जानें ई-श्रम कार्ड बनवाने के क्या हैं फायदे - CG Sandesh

जानें ई-श्रम कार्ड बनवाने के क्या हैं फायदे

ई-श्रम कार्ड योजना से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा. इस योजना से देश के लगभग 38 करोड़ से ज्यादा श्रमिक संगठित हो सकेंगे. इस कार्ड की खास बात ये है कि आने वाले समय में सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जो भी योजनाएं होंगी, श्रमिकों को उनका फायदा दिया जाएगा. उन्हें एक कार्ड भी दिया जाएगा, जिसके जरिए मजदूर अगर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं, तो उन्हें अपनी स्किल के आधार पर काम करने का मौका मिलेगा.

इ- श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले पोर्टल https://www.eshram.gov.in/ पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर डालते ही डाटा बेस से कामगार की सभी जानकारियां मिल जाती हैं। इस दौरान शख्स को अपनी बैंक डिटेल के साथ मोबाइल नंबर समेत दूसरी जानकारी देनी होगी। इस ऑनलाइन फॉर्म को आगे अपडेट भी करा जा सकेगा।

पंजीकरण के बाद व्यक्ति का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ ई-श्रम कार्ड भी जारी हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने 14434 टोल फ्री नंबर भी जारी करा है। यहां पर इससे जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस पोर्टल की मदद से राज्य सरकारे भी अपने कामगारों का रजिस्ट्रेशन कराएंगी।

रजिस्ट्रेशन से क्या होगा फायदा

पोर्टल पर पंजीकरण करते ही श्रमिक दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का हकदार बन जाएगा। यदि कोई कर्मचारी पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर दो लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपये के लिए पात्र होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें