मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस
की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर
निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक
भी फ़ेल हैं। उन्होंने एक खबर का हवाला
देते हुए यह दावा भी किया कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने
को मजबूर हैं।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के
विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।’’ राहुल गांधी ने जिस खबर का
हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि रसोई गैस के
सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत
परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें