प्रेमिका की बेटी पर प्रेमी रखता था  बुरी नजर, मां-बेटी मिलकर... - CG Sandesh

प्रेमिका की बेटी पर प्रेमी रखता था बुरी नजर, मां-बेटी मिलकर उतरा मौत के घाट

पुलिस ने नोएडा एक्सटेंशन से एक कत्ल के आरोप में मां और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट, चाकू, खून से सना कंबल और मृतक का मोबाइल फोन को भी बरामद किया है. कुछ समय पहले बिसरख इलाके में 18/19 नवंबर की रात एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

हत्या के आरोप में मां और बेटी अरेस्ट 

पुलिस ने बताया कि मृतक और महिला पड़ोस में रहते थे. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला का आरोप है कि वो उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता था और उसके साथ छेड़खानी करता रहता था. कई बार मृतक को समझाने की कोशिश की गई. लेकिन उसकी हरकत रुकने का नाम नहीं ले रही थी.

मृतक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध

इससे परेशान होकर महिला ने उनकी हत्या की साजिश रची और मौके पाकर मां-बेटी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के जुर्म में पुलिस ने मां- बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला बिहार के दरभंगा की रहने वाली है.

महिला की बेटी पर बुरी नजर रखता था शख्स

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन के अलावा उसके कपड़े भी बरामद किए हैं. कत्ल के वक्त मां-बेटी ने जो कपड़े पहने थे वह भी बरामद किए गए हैं.  उन पर खून के निशान मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें