भगवद् गीता की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर गूंजते देख होती है खुशी : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीता की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर गूंजते हुए देखकर खुशी होती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गीता ध्यानम् का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, “सर्वोपनिषदो गावो दोग्धा गोपाल नन्दन:। पार्थो वत्स: सुधीर्भोक्ता दुग्धं गीतामृतं महत्।।” उन्होंने आगे कहा, “गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। जीवन के कई आयामों के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शक, गीता की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर गूंजते हुए देखकर खुशी होती है।”
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में अपने हाल ही में गीता पर दिए गए दो भाषणों को साझा किया। इसमें स्वामी चिद्भवानंद की भगवद् गीता के ई-पुस्तक संस्करण का शुभारंभ और गीता पर विभिन्न विद्वानों द्वारा टिप्पणियों के साथ एक पांडुलिपि का विमोचन शामिल है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें